शान ठाकुर पेटलावद अभी-अभी पेटलावद शहर से एक खबर मिल रही है। जंहा मेला ग्राउंड के समीप बने नर्सरी के कुएं में एक महिला के अज्ञात कारणों के चलते कूदने की आशंका सामने आई है। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है कि महिला कुएं में खुद गई है। कुए के समीप एक महिला के चप्पल दिखाई दिए है। पुलिस प्रशासन का अमला आशंका के चलते मौके पर पहुंच चुका है। और कुएं से पानी को नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा बाहर निकाला जा रहा है। कुँए से पानी पूरी तरह से खत्म होने के बाद ही पूरे मामले की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। Post navigation तेज रफ्तार इको कार ने दो युवकों को रौंदा.. हुई दर्दनाक मौत घंटो मशक्कत के बाद कुएं से निकाला गया युवती का शव… पुलिस-प्रशासन मौके पर