झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठोड की रिपोर्ट –

राजस्थान भाजपा के प्रदेश मंत्री ने पेटलावद ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए।
राजस्थान भाजपा के प्रदेश मंत्री ने पेटलावद ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए।

पेटलावद में विस्फोटक के फटने के बाद हुए बडे़ दर्दनाक हादसे को लेकर राजस्थान भाजपा के प्रदेश मंत्री सुनील कुमार सिर्वी रविवार को घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मोके पर जाने के बाद नागरिकों से हालात को जाना तथा उसके बाद शहीद स्मारक पर सभी मृतक लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुषहार अर्पित करने के बाद सुनील कुमार सभी मृतकों से मिलने उनके घर पहुंचे। प्रदेश भाजपा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे के बाद समाज कंधे से कंधा मिलाकर सभी दुखी परिवारों को भरसक मदद करे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों का हर समय सहयोग करे। मध्यप्रदेश के सिर्वी समाज के साथ पूरी राष्ट्रीय महासभा शामिल है। इस अवसर पर सिर्वी मृतक रतनलाल काग, शांतिलाल परमार, गोविंदलाल काग, संतोष मुलेवा, बाबूलाल सोलंकी, नानालाल सोलंकी समेत समाज के मृतक परिजनों को सांत्वना प्रदान की। इस मोके पर भाजपा राजस्थान प्रदेश मंत्री सुनील कुमार सिर्वी के साथ पृथ्वीसिंह सोलंकी, मुकेश परमार, नरेंद्र पडियार, अनिल मुलेवा, महेश पटेल, मोहन सोलंकी, ओमप्रकाश चोयल, जगदीश लेणचा, करण व्यास, गोविंद मुलेवा, मोहन पडियार, हेमंतसिंह समेत दर्जनों लोग मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *