झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर के मरने का सिलसिला निरंतर जारी है। क्षेत्र के ग्राम चारणकोटडा में गत दिनों कई मोरो की मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार को ग्राम रूपगढ़ में भी एक मोर मृत पाया। रूपगढ़ के युवक निलेश चौधरी, संदीप परमार मोर को लेकर पशु चिकित्सालय लेकर कर गए, किन्तु तब तक मोर मर गया था। फारेस्ट विभाग के द्वारा मोर का पीएम करवाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि खेत में छिड़के गए कीटनाशक के कारण मोर की मौत हुई है। Post navigation कलेक्टर को जनसुनवाई में आवेदकों ने बताई अपनी समस्याएं पौधारोपण कर समझाया हरियाली का महत्व