सलमान शैख़, पेटलावद इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे पेटलावद के गणेश चोक में रहने वाले सौरभ पिता उज्ज्वल जानी अब इस दुनिया मे नही रहे। दरअसल, सौरभ जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में बने रेलवे ब्रीज पर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गए थे, इसके बाद उसे पुुुलिस द्वारा घायलावस्था में उन्हें एमवहाय हॉस्पिटल लाया गया था। जहां उन्हें उपचार के दौरान भर्ती कर लिया गया था। जेब से मिले कोचिंग के कार्ड से उसकी पहचान हुई। जानकारी के मुताबिक घटना में उनके शरीर से रक्त का बहाव काफी बह गया था, जिसके कारण उनकी स्थिति गम्भीर बनी हुई थी। 95 प्रतिशत बॉडी डेमेज हो गई थी। हॉस्पिटल में उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली और इस जंग में जिंदगी हार गई और मौत जीत गयी। इस खबर का पता जैसे ही नगर में लगा, वैसे ही पूरे नगर में खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया है। यह हादसा कैसे हुआ इसका अभी तक पता नही चल पाया है। फिलहाल एक दर्दनाक हादसे ने फिर शहर के होनहार प्रतिभा की जिंदगी छीन ली। उनका अंतिम संस्कार पेटलावद में किया जाएगा। Post navigation दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, 2 लोग गंभीर, 1 बदनावर के बैंक ऑफिसर अचानक सामने से आई तूफान, ट्रैक्टर पलटा, 1 गम्भीर