सलमान शैख़@ पेटलावद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा आयोजित एम कॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा मैं पेटलावद महावीर महाविद्यालय की छात्रा कुमारी अंशु अजय कुमार मेहता ने 82% अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय वाणिज्य विभाग प्रमुख डॉक्टर कपिला बाफना, समाजननों व गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी साथ ही विभाग के अन्य शिक्षक डॉ सतीश जायसवाल एवं दिलीप परसेण्डीया ने भी बधाई दी। छात्रा ने सभी का आभार माना, साथ ही बाफना कॉमर्स कोचिंग का विशेष आभार माना। कोचिंग संचालक विनोद बाफना ने कहा कि छात्रा पूर्व से ही काफी मेहनती रही है, मैं उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं तथा सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देता हूं। Post navigation यह कैसी कर्जमाफी ? अपनी ही प्याज की उपज का दाम नही निकाल पा रहा कृषक ; बैंक बोली पहले कर्जा चुकाओ Ramadan 2019 Date: जानिए कब शुरू होगा रमजान का पाक महीना, कब दिखेगा चांद?