अलीराजपुर live के लिऐ नानपुर से ” जितेंद्र वाणी ” राज” की EXCLUSIVE रिपोर्ट ।

इस कुंऐ मे गिरा था भूरला
इस कुंऐ मे गिरा था भूरला

IMG-20160104-WA0007

अलिराजपुर जिले के नानपुर थाने के उम्दा गांव मे एक वृद्ध  की कुंऐ मे गिरने से मौत हो गयी है प्राप्त जानकारी के अनुसार उम्दा गांव  का वृद्ध ” भूरला पिता सनिया ” उम्र 72 साल अपनी पत्नी मनीबाई ( 69 ) के साथ अपनी वृद्धाअवस्था पेंशन लेने खट्टाली गांव गया हुआ था वहा से लौटने मे देर शाम हो गयी । पत्नी आगे कुछ दूरी पर चल रही थी तथा भूरला थोडी पीछे चल रहा था तभी बिना मुंडेर के एक कुंऐ मे भूरला जा गिरा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी थी कुंआ सूखा बताया जा रहा है आज सुबह उसका शव बरामद किया जा सका है । नानपुर पुलिस ने मग॔ कायम कर शव को पोस्टमाट॔म के लिऐ भिजवा दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *