झाबुआ जिले के मेघनगर ब्लॉक के समस्त पेंशनरों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे पेंशनर एसोसिएशन के बैनर तले मेघनगर के एक निजी हॉल में बैठक सम्प्पन हुई। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक आशीष आर्य व अतिथि के रूप में पेंशनर एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष के एल. सांखला,अमर सिंह नायक, के सानिध्य बैठक की गई। इस बैठक में समस्त पेंशनर एसोसिएशन के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया सहित कई समस्याओं को लेकर साथ ही उनके निराकरण को लेकर अपनी बात रखी। इस बैठक में पेंशनर एसोसियन के परामर्शदाता नवल सिंह नायक,उदेसिंग हाड़ा, कांतिलाल नीम,सुन्दर सिंह नायक,गर्ग आदि सदस्य मौजूद थे। Post navigation अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा महाविद्यालय में सीट वृद्धि के लिए धरना देकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा संकुल केंद्र में मींस-कम मेरिट के संबंध में आयोजित हुई बैठक