रितेश गुप्ता, थांदला थांदला। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के निधन पर भाजपा व अटल विचार मंच द्वारा स्थानीय पिपली चौराहे पर सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में सभी वक्ताओं ने अटलजी को सर्वमान्य नेता निरूपित करते हुए अटलजी र्निविवाद होने के साथ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्वच्छ के लिए जाने जाते थे उनके प्रधानमंत्री काल में इस जिले में सडक़ों का जाल व नदी जोडो अभियान सफल रहे है, इस जिले से उनका गहरा नाता था। शोक सभा में अटलजी के चित्र के सन्मुख दीप प्रज्जवलित कर विधायक कलसिंह भाबर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, अशोक अरोरा, पार्षद पीटर बबेरिया, कांग्रेस नेता नगीन शाहजी, लक्ष्मण राठौड, भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रशांत उपाध्याय, जिला मंत्री सजय भाबर, के अलावा शोक सभा को धवल अरोरा, शांतिलाल सोलंकी, राजू खान ने भी संबोधित किया। शोक सभा का संचालन राजेश वैद्य ने किया आयोजित शोक सभा में भाजपा नगर अध्यक्ष कमलेश लोढा, अनिल भंडारी, जवसिंह परमार, राकेश सोनी, अमित शाहजी, विपुल आचार्य, मुकेश पंचाल, दीपक राठौड आदि उपस्थित थे अंत मे दो मिनट का मौन रख अटलजी के चित्र माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किए। Post navigation राष्ट्रीय पर्व पर मेट्रो एज्युकेशनल एकेडमी में ध्वजारोहण कर बच्चों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां रेलवेब्रिज पर हुई लूट का पर्दाफाश, पुलिस ने गैंग के दो लुटेरों से लूट का माल किया बरामद