झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मण्डल व युवा मोर्चा पारा के द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारा पर मरीजों को फल व बिस्किट वितरित किए। वही सुबह अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल पारा द्वारा मां तुलसी का पूजन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओंकार डामोर, पि.मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद सरतलिया, मंडल महामंत्री अमृत राठौड़, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश पारगी, राज कुमार सरतालिया, रोमीराज सेन, पलाश कोठार, अंतिम भंडारी, मुकेश सोनी, शुभम पंचाल, यश चौधरी, रित्विक सरतालिया, निलेश सेन, लक्की बैरागी, दिनेश प्रजापत, जयदीप राठौड़, दिनेश परमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation एमपीपीएससी की परीक्षा में भंवर चौहान व संजय चौहान नायब तहसीलदार के पद पर चयनित, जिलेवासियों में हर्ष गणेश नायक राष्ट्रीय मानव अधिकार व मीडिया संगठन के जिलाध्यक्ष मनोनीत