थांदला। मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा झाबुआ-अलीराजपुर जिले के लिये पार्टी मे समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी को मजबूत करने के लिये उज्जैन के पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार को दोनों जिलों का समन्वयक नियुक्त किया है। पंवार के दीर्घ राजनीतिक अनुभव का लाभ लेने व दोनों जिलो में मिशन 2018 मे कांग्रेस को विजय बनाने के लिये प्रदेश कांग्रेस द्वारा पंवार को नियुक्त किया गया है। पंवार की समन्वयक पद पर नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त है वही पंवार की नियुक्ति पर पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, वरिष्ठ कांगे्रस नेता नारायण भट्ट, आदिवासी विकास परिषद अध्यक्ष जसवंतसिंह भाबर, पूर्व पाषद अक्षय भट्ट, जिला अजा अध्यक्ष जितेन्द्र धामन, जनपद सदस्य चेनसिंह डामोर, युवक कांग्रस अध्यक्ष कमलेश सोनी, युवा नेता राकेश पाठक ,सुधीर भाबर, रूसमाल मैडा , राजु षर्मा सरपंच रालु वसुनिया, चतरू, रमेश अड आदि ने बधाईया दी । Post navigation मदरसा मुस्तफाइया में शान से लहराया तिरंगा पल्स पोलियो कैंप में पिलाई दो बूंद जिंदगी की