थांदला रोड से हेमंत शर्मा की रिपोर्टः थांदला रोड़ पर गुरूवार को हुए एक हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों का स्थानीय अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद दाहोद रैफर किया गया। यह सड़क हादसा नौगांवा नदी पर थांदला पुल पर हुआ। इस हादसे में बाइक पर सवार थांदला रोड़ निवासी कानू मावी और नरसिंहपुरा निवासी रमेश दलसिंह घायल हो गए। यह दोनों जिस बाइक पर सवार थे उस बाइक को पीछे से एक अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। इसके बाद टक्कर मारने वाले बाइक चालक मौके से फरार हो गया। थांदला पुलिस को मामले की जानकारी घायलों के अस्पताल पहुंचने पर मिली। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात कर घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया है। Post navigation बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, वोल्टेज की गड़बड़ी से आम लोगों को भारी नुकसान 641 केंद्रों को पीछे छोड़ झाबुआ को मिला यह सम्मान, पूरे देश में बना नंबर वन