जितेंद्र (राज) वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर थाने के अंतर्गत ग्राम सेजगांव में कल रात 12 करोड़ की लागत से निर्मित पुल के लिए खोदे गए गड्ढे में एक ट्रैक्टर जा गिरा। हादसे के दौरान गड्ढे पानी से लबालब भरा हुआ था और जब ट्रैक्टर समीप से गुजरा तो ड्राइवर का संतुलन बिगड़ जाने से ट्रैक्टर सीधा गड्ढे में जा गिरा। इस दुर्घटना में ड्राइवर ने सजगता दिखाते हुए वाहन से कूद गया वरना गंभीर जनहानि हो सकती थी। यह गड्ढा कई दिनों से खुला पड़ा हुआ है और खुलेआम दुर्घटना को न्योता दे रहा है। इसके विपरीत ठेकदार ने नियमों का पालन नहीं किया इसलिए कोई साइन बोर्ड तक नहीं लगाया जिससे दुर्घटना हुई। इसके बाद जेसीबी से ट्रैक्टर को निकालने का कार्य किया। ) Post navigation ग्रामरक्षा समिति की बैठक में ग्रामवासियों ने थाना प्रभारी को ग्राम समस्याओं से करवाया अवगत ग्राम पंचायत की उदासीनता से वार्डवासियों की हुई फजीहत