अलीराजपुर live के लिऐ मुकेश परमार live अलीराजपुर जिले की सोंडवा पुलिस ने आज रात 8.30 बजे वालपुर से सुरपाल खजान नामक उस आरोपी को पकड लिया जो विगत 10 अगस्त की रात 10 बजे शोच के बहाने थाना परिसर से पुलिसकर्मीयों को चकमा देकर फरार हो गया था जिसके बाद पुलिस लगातार उसे तलाश रही थी ।आज मुखबिर की सूचना पर उसे वालपुर से धर दबोचा गया । दज॔ था धोखाधडी का केस ———————————— सुरपाल खजान पर पहले से ही धोखाधडी का केस दर्ज था उस मामले मे उसे गिरफ्तार किया गया था लेकिन वह थाने से भाग निकला था इस पर उसके खिलाफ फिर थाने से भागने के आरोप मे मामला दर्ज करवाया गया था। उसके समय एसपी कुमार सौरभ ने थाना प्रभारी अनीस खान ओर दो आरक्षको को लाइन हाजिर किया था । एसपी कुमार सौरभ ने अलीराजपुर live से बातचीत मे इस बात की पुष्टि की है कि फरार सुरपाल को गिरफ्तार कर उसे सोंडवा लाया गया है । Post navigation पुलिस के हत्थे चढा मोबाइल चोरी गैंग , बडी वारदाते बरामद होने की उम्मीद मोदी के स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाते रेंजर साहब