अलीराजपुर लाइव के लिए खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-
बीती रात 11 बजे जोबट रोड पर अज्ञात बदमाशों ने हाजी सुलतान खत्री के फार्म हाउस में 3 ताले तोडक़र कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जहां पर एक बंदूक एवं एक नाल जिंदा 15 कारतूस लेकर फरार हुए। घटना स्थल पर जब हाजी सुल्तान खत्री अपने फार्म हाउस पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की फार्म हाऊस के मकान में ताले टूटे हुए है। तुरंत उन्होंने परिवार वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल परिजन इक_ा होकर फार्म हाउस पर पहुंचे। फिर पुलिस को मौके पर सूचना कर बुलाया गया। खट्टाली पुलिस ने पहुंच कर मौका मुआयना कर अपराध दर्ज किया। अभी तक बदमाश वहां से फरार बताये गए है। चोरी की रिपोर्ट पुलिस चौकी में दर्ज की गई। ग्राम में घटना को लेकर रोष व्याप्त है। वही हर तरफ चोरी गई बंदूक और कारतूस से कोई अप्रिय घटना न घटे ऐसी बात चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटना की जांच शुरू कर दी है। ग्राम में पुलिस स्टाफ की कमी ग्राम में इन दिनों फिर से चोर सक्रिय हो गए है। बढ़ते अपराधों व चोरी की वारदातों को काबू करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की कमी खल रही है। कई पद खाली पड़े है, लेकिन उनकी पूर्ति आज तक भी नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *