पीयूष चन्देल, अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के आदेश अनुसार नगर में ड्यूटी कर रहे पुलिस विभाग के लगभग 110 अधिकारी कर्मचारियों की जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा स्क्रीनिंग की गई। उल्लेखनीय है, की 22 मार्च को पूरे देश भर में जनता कर्फ़्यू लगाया गया था और तभी से पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी पूरे नगर में मुस्तेदी के साथ अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। जिला चिकित्सालय की जांच टीम में डॉ जयदीप ज़मीदार व हितेश जोशी द्वारा एसडीओपी धीरज बब्बर, यातायात प्रभारी सुभाष सतपाड़िया आदि की स्क्रीनिंग की गई। सभी पुलिसकर्मी स्वस्थ पाए गए। Post navigation बगैर अनुमति के बाहर से नगर में आने वाले लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो – जिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल खिलन पांचाल ने सीरियल से किया बॉलीवुड मे प्रवेश, जिले के कस्बे में मनाई खुशियां