हितेंद्र सिंह राठौर, अंतरवेलिया

लोकसभा चुनाव के चलते इन दिनों फरार वारंटी की धर पकड़ जिले भर मे जारी है। इसी कड़ी मे कल्याणपुरा थाना अंतर्गत चौकी अंतरवेलिया की टिम द्वारा थाना थांदला के फोजदारी 1199/2012 धारा 201 भादवि में स्थाई वारंटी रामा पिता हकला जाति मावी निवासी सुलामहुडा को दबिश दे कर पकड़ा। यह स्थाई वारंटी 10,000 रुपए का इनामी है जिसको लेकर अंतरवेलिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सुचना पर दबिश देकर इसे पकड़ा है। कार्रवाई में Asi मुकेश कुमार वर्मा, asi प्रेम परमार, प्रधान आरक्षक 246 चन्दरसिग, प्रधान आरक्षक 651 नारायण चौहान, आर. 263 हिरा आदि का सराहनीय योगदान रहा।