कमलेश जयन्त@उदयगढ़ झाबुआ अलीराजपुर जिले सहित पड़ोसी प्रांत गुजरात में चोरी एवं डकैती के मामले में मोस्ट वांटेड अपराधी को उदयगढ़ पुलिस ने देसी कट्टे के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी तेजमल पवार से मिली जानकारी के अनुसार बापू पिता दुलेसिंह वसुनिया निवासी ग्राम सोलिया ग्राम प्रताप फलिया बोरी फाटक के आसपास देसी कट्टा लेकर उसे बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस त्योहारों के साथ ही चुनाव के मद्देनजर दिन में भी रोड गस्त कर रही है इसी दौरान शंका होने पर बापू की तलाशी लीतो उसके पास से 12 बोर का देसी कट्टा और कारतूस मिले। उदयगढ़ पुलिस थाने पर आरोपी के विरुद्ध 50/19 धारा 25ए, 27आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। *आंबुआ, झाबुआ और गुजरात में भी पंजीबद्ध है अपराध* आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली झाबुआ में डकैती आंबुआ में चोरी और गुजरात प्रांत में लूट तथा डकैती के मामले दर्ज है । सभी मामलों में वह फरार चल रहा था। उक्त आरोपी को पकड़ने में सहायक उपनिरीक्षक राजशेखर वर्मा, प्रधान आरक्षक जगन्नाथ चावड़ा, आरक्षक थाना सिंह आरक्षक गोपाल आरक्षक राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ) Post navigation अलीराजपुर IED बम मामले की जांच अब ATS MP करेगी अज्ञात कारणों से तीन मकानों में लगी आग, घर का सामान जलकर हुआ खाक