6 मई 2021को श्रीमान पुलिस अधीक्षक के आदेश के पालन में एसडीओपी थांदला के निर्देशन में थाना प्रभारी एवं थाने के स्टाफ द्वारा चेकिंग के दौरान बिना कारण घूमने वाले 18 लोगों को अस्थाई जेल भेजा गया। जिनके द्वारा शपथ लेने पर कि हम भविष्य में बिना कारण बाहर नहीं निकलेंगे कोरोना लॉकडाउन का पालन करेंगे और जिन्हें समझाइश दी गई ।इसके बाद अस्थाई जेल से छोड़ा गया। इसके अतिरिक्त 22 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई जिसमें ₹4500 समन शुल्क वसूल किया गया ।संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी थांदला अनिल बामनिया, उपनिरीक्षक सुनीता चौहान, उप निरीक्षक मोहन सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक महावीर विश्वकर्मा, सहायक उपनिरीक्षक नानूराम बडूक्या, प्रधान आरक्षक रामदास, आरक्षक राहुल, चंद्रभानसिंह एवं कोरोना वारियर्स का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation झाबुआ के बिशप बसील भूरिया का दुखद निधन वरिष्ठ भाजपा नेता व जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया का दुखद निधन से हर कोई स्तब्ध