गौरव कटकानी कालीदेवी 2017 से फरार चल रहे आरोपी को कालीदेवी पुलिस ने पकडऩे में सफलता हासिल की । पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत कल रात्रि में अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक के मार्गदर्शन में एसडीओपी के नेतृत्व में कालीदेवी पुलिस द्वारा दबिश दी गई जिसमें थाना प्रभारी कालीदेवी गौरव पाटिल द्वारा 2017 से फरार चल रहे वारंटी पारु पिता फतिया वाखला निवासी पंडा फलिया माछलिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। कार्यवाही में थाना प्रभारी गौरव पाटिल सब इंस्पेक्टर अशफाक खान एवं समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा । Post navigation पुलिस कप्तान ने ली क्राइम मीटिंग; जनता से अच्छे संबध बनाने की थाना प्रभारियो को हिदायत हिंदू युवा जनजाति संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप अपात्र परिवारों को खाद्यान्न योजना का लाभ दिलाने की, की मांग