रितेश गुप्ता, थांदला आगामी 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा नगर के के अलावा छोटे बड़े ग्राम व कस्बों में फ्लेगमार्च निकाला जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम तलावली व थांदला रोड में फ्लेग मार्च निकाला गया। एसडीओपी एमएस गवली के निर्देशन पर फ्लैग मार्च निकाले गये फ्लैग मार्च मे थांदला टीआइ मदनलाल मीणा, प्रधान आरक्षक सुनील राजपूत, आरक्षक रूपेश गरवाल व आरक्षक विशाल के साथ महाराष्ट्र पुलिस के जवान मौजूद रहे। एसडीओपी एमएस गवली ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी चौकियों-ग्रामों व संवेदनशील इलाकों मे फ्लैग मार्च निकाले जा रहे। Post navigation मिशन स्कूल के छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान जागरुकता का संदेश गवली समाज नवयुवक मंडल का 14वां अन्नकूट महोत्सव 15 नवंबर को