सलमान शैख़@ पेटलावद पेटलावद पुलिस ने एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, यह गिरोह पिछले कई दिनों से नगर सहित पूरा अंचल में अपनी वारदातों को अंजाम दे रहा था इसके बाद पुलिस पर सवाल उठने लग गए थे कि इतनी वारदातें होने के बाद भी बदमाश पुलिस गिरफ्त में नहीं आ पा रहे है, लेकिन टीआई नरेंद्र वाजपेई ने अपने साथी पुलिसकर्मियों की मदद से इन बदमाशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। इन बदमाशों ने अंचल में लूट और चोरी सहित बाइक चोरी की वारदात करना कबूल की है सभी आरोपी आसपास के ग्रामीण इलाके के है। Post navigation यह नगर परिषद गजब है; 2 साल हुए गठन को और बदल गए 4 सीएमओ … यह है वह पांच बदमाश: जिन्होंने उड़ा रखी थी पुलिस की नींद; अपने ही जाल में खुद ऐसे फंसे…