पुलिस ने पकडे दो मासूम , भिक्षावृती को थे मजबूर चाइल्ड लाईन और पुलिस विभाग झाबुआ ने भीख मांगते बच्चों को आज पेटलावद में पकड़ा।एडिशनल एस पी के निर्देश पर चाइल्ड लाइन ने पेटलावद में भीख मांग रहे बच्चों पर निग़ाह रखी और फिर उन्हें धर दबोचा।टीम में अनुसुइया प्रभारी पुलिस ,कुसुम आरक्षक , बौद्धिक कटारा ,चाइल्ड लाइन से दिलीप बघेल और अनिल परिहार शामिल थे। लाचार माँ-बाप करवाते है भिक्षावृति ——————— पकडे गए इन दो बच्चों की जुबां नहीं होने से वे इशारा करके टीम को बामनिया अपने डेरे पर ले गए। सूरज पिता सागर नि.फुलमाल (गोधरा),विष्णु पिता चिरंजया नि.फुलमाल (गोधरा)के बारे में उनके अभिभवको को सख्त हिदायत देकर उनके सुपुर्द किया। टीम ने बताया की अभिभावको से सहमति पत्र लिया गया है अगर दोबारा यह बच्चे भिक्षावृति करते पकड़े गए तो उनपर कार्यवाही की जायेगी। शनिवार को विशेष दीखते है —————– छोटे छोटे बच्चों से भीख मंगवाने का यह सिलसिला काफी लंबे समय से जारी है। पुरे जिले में काफी संख्या में बच्चे इस तरह सड़को पर दिखाई देते है। टीम को सतत इन पर निग़ाह रखनी होगी अन्यथा इस तरह की कार्यवाही से कुछ नहीं होने वाला। Post navigation मानव संसाधन मंत्री का पुतला दहन किया गया कई ट्रेने रद्द होने से यात्रियों की होगी फजीहत