सलमान शेख@ पेटलावद अब से थोड़ी देर पहले पेटलावद आने वाले प्रिंस बस भैसोला चोपाटी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि सभी यात्री इस हादसे में ठीक है, लेकिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक इंदौर से पेटलावद आ रही प्रिंस बस से भैंसोला चोपाटी के आगे सामने से तेज रफ्तार से लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए आ रही आयशर जा भिड़ी। यह आयशर पशुओ से भरी थी, बताया जा रहा है कि चैकिंग से बचने के लिए आयशर चालक तेज रफ्तार से भगा रहा था तभी सामने से बस आ गई और उसने संतुलन खो दिया। घटना में बस के आगे के कांच टूट गए। घटना में दोनो चालको को मामूली चोट लगी। वहीं जो यात्री बस में आगे बैठे थे वह भी चोटिल हुए है। Post navigation खूनी संघर्ष के बाद पुलिस के साये में हुआ बजरंगबली के दरबार में सुंदरकाण्ड पाठ … जब पुलिस निकली शहर में, हर कोई हो गया हैरान, देखिये वीडियो…