अलीराजपुर। जिला पुलिस को करारा झटका लगा है। अवैध शराब रखने के आरोप में हिरासत में लिया गया एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में पुलिस को अलर्ट किया गया गया है। मामला जिले के अंबुआ थाने का है। यहाँ की पुलिस ने अवैध शराब के मामले में कदम सिंह को हिरासत में लिया था। रविवार को उसकी गिरफ्तारी की औपचारिकता पूरी की जा रही थी उसी दौरान कदम सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है की गिरफ्तारी की प्रकिया पूरी करने के लिए कदम के अंगूठे के निशान लिए जाने थे। इसीलिए उसे हवालात से बाहर निकाला गया और इसे का फायदा उठाकर उसने पुलिस को चकमा दे दिया। Post navigation आप की एक छोटी सी कोशिश से इस शख्स को अंतिम वक्त अपनों का सहारा मिल जाएगा जो इन पांच समस्याओं को करेगा हल, वो बनेगा मुखिया