थांदला। थांदला रोड पर एक व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत हो गई। इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस स्थानीय स्तर पर प्रचार प्रसार कर उसकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है। यह व्यक्ति नाले में कैसे गिरा इसका खुलासा नहीं हो सका है। उसके गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से पेटलावद अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है की वह माही कॉलोनी रोड पर बने दूरभाष केंद्र के पास रहता है। पुलिस अब इसकी पुष्टि करने की कोशिश कर रही है। Post navigation इस मामले में इंदौर से काफी आगे हैं झाबुआ-अलीराजपुर के शिक्षक पुलिस को चकमा देकर आरोपी हुआ फरार