आलीराजपुर। आलीराजपुर जिले में गत वर्ष की तुलना में अपराधों पर नियंत्रण हुआ है। जिसमें मुख्यत: महिला संबंधी घटित अपराधों में पुलिस द्वारा कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए तत्काल गिरफ्तारी की गई। जिसके परिणामस्वरूप महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। एसपी मनोज कुमार सिंह का कहना है पुलिस की अपराध करने वाले तत्वों पर इसी तरह सख्त एवं कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। ऑपरेशन मुस्कान-वर्ष 2022 में बालक/बालिका के गुमशुदगी के तहत कुल-76 प्रकरणों में 71 (93.42%) बालक/बालिकाओं को खोजा गया है, जो अब तक की सबसे अधिक कार्यवाही है। वर्ष 2022 में सीएम हेल्पलाईन की षिकायतों का संतुष्टीपूर्वक त्वरित निराकरण की कार्यवाही में भी वल्लभ भवन मंत्रालय द्वारा जारी रेंकिग के अनुसार जिला अलीराजपुर का म0प्र0 में टाॅप-05 मे प्रतिमाह स्थान पर रहा है। वर्ष 2022 में सीसीटीएनएस में भी पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी रेंकिग के अनुसार जिला अलीराजपुर का म0प्र0 में टाॅप-02 मे रहा है। वारण्ट तामीली में वर्ष 2022 में विभिन्न अपराधों में वांछित 2771 (83.82 प्रतिशत) गिरफतारी वारण्टी एवं 173(73.03 प्रतिशत) को गिरफतार किया गया है, जो जिला अलीराजपुर की अबतक की सबसे अधिक एवं म0प्र0 मे सर्वाधिक कार्यवाही हुई है। अलीराजपुर पुलिस की अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियाॅं:- जिले में सभी त्यौहार एवं सामाजिक कार्यक्रम शांतिपूर्वक मनाये जाकर किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं हुई। गुजरात राज्य मे हुये विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराया गया। जिले के हर थानें के दूरस्थ ग्रामीण क्षैत्र में पुलिस अधिक्षक द्वारा स्वयं भ्रमण कर पुलिस एवं आमजन के मध्य दूरी को कम करने का प्रयास किया गया है, जो लगातार जारी है। महिला संबंधी अपराधों मे महिला के साथ मारपीट कर वीडियो वाॅयरल करने की घटना पर प्रभावी अंकुश लगा है। वालपुर भगौरिया के छेडछाड के आरोपियों पर रासुका के तहत कार्यवाही- ग्राम वालपुर में अज्ञात बदमाशों द्वारा अज्ञात महिलाओं से भगौरिया हाट बाजार के समय छेडछाड करने संबंधी विडियों वायरल होने पर पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना सोण्डवा पर अप0क्रं0 79/2022 धारा 354,354(क),34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया तथा अज्ञात महिलाओं से छेडछाड करने वाले 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं 04 मुख्य आरोपियों के विरूद्ध दिनांक 15.03.2022 को एनएसए के तहत कार्यवाही कर केन्द्रीय जेल उज्जैन भेजा गया। थाना सोण्डवा के बलात्कार के 20 हजार रू0 के ईनामी बदमाष का मकान किया जमीदोज। महिला/बच्चीयों पर घटित अपराधों में सजायाबी-अलीराजपुर पुलिस के द्वारा महिलाओं/बच्चीयों पर घटित होनें वाले अपराधों के अनुसंधान/जांच में बहुत ही संवेदनशीलता एवं गंभीरता बरती गई, जिसके परिणामस्वरूप सजायाबी के प्रकरणों में वृद्धि हुई है। महिला संबंधी अपराधों के आरोपियों के विरूद्ध एनएसए एवं जिलाबदर की कार्यवाही- वर्ष 2022 मे महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त बदमाशों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुये 08 प्रकरणों में रासुका तथा 06 प्रकरणों मे जिलाबदर की कार्यवाही की गई, जिससे संपूर्ण जिले में सख्त कार्यवाही का संदेष गया व महिला अपराधों के ग्राॅफ में कमी परिलक्षित हुई है। महिला संबंधी अपराधों के आरोपियों के लायसेंसी शस्त्र निरस्तीकरण की कार्यवाही- जिला अलीराजपुर में महिला अपराध कारित करने वाले 24 आरोपियों के शस्त्र लायसेंस निरस्त करवाये गये। नशा मुक्ति अभियान- नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला अलीराजपुर मे अवैध गांज के कारोबार पर अबतक की सबसे बडी कार्यवाही हुई है, जिसमे 27 लाख 68 हजार रू0 कीमती के 1103 गांजे के पौधे जप्त किये गये हैं। अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही- अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये 46314 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत 1,49,20,929रू0 की जप्त की गई है तथा अवैध शराब परिवहन करते 42 वाहन कीमती 1,92,82,000रू0 के जप्त किये गये हैं। सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत किये गये कार्य- जन संवाद गांव में खाटला बैठक का आयोजन स्कूली छात्र-छात्राओं का थाना भ्रमण स्कूली छात्र-छात्राओं आत्मरक्षा प्रषिक्षण सायबर जागरूकता कार्यक्रम चेतना अभियान ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क परिवार परामर्श बाल मित्र योजना। पुलिस वेलफेयर के तहत किये गये कार्य वर्ष 2022 मे पुलिस अधि0/कर्म0 को कुल 3088 ईनाम दिये गये हैं, जिसमे सबसे अधिक 2349 ईनाम प्रआर/आरक्षकों को दिये गये हैं, जो कुल ईनाम का 76 प्रतिशत है। नगद ईनाम के तहत करीबन 10,83,750/-रू0 की राषि के ईनाम आदेश पुलिस अधि0/कर्म0 को जारी किये गये हैं। दिवंगत प्रआर मानसिंह भूरा की वाहन दुर्घटना मे मृत्यु होनें पर पुलिस पैकेज के तहत दिवंगत कर्मचारी की पत्नि को 30 लाख की राषि अलीराजपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही कि जाकर दिलवाई गई। जिले के समस्त कार्यालय/थाना/चैकी के भवनों मे आवष्यक मरम्मत कार्य, साफसफाई एवं आगन्तुकों के लिये बैठने, पीने के पानी की उचित व्यवस्था करवाई गई। पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के लिये बाल उद्यान बनवाया गया। पुलिस कर्मचारियों के लिये जीम का निर्माण कराया गया। वर्ष 2023 में अलीराजपुर पुलिस के द्वारा कि जानें वाली प्रस्तावित कार्रवाई:- सजायाबी का प्रतिषत बढानें के लिये प्रयास जारी रहेगा। पुलिस के प्रति आमजन में ओर भरोसा बढें, इस दिषा में कार्य किया जावेगा। महिला के प्रति संवेदनषीलता रखकर, उनके सम्मान का ध्यान रखा जावेगा तथा महिलाओं पर अत्याचार करने वाले तत्वों पर कठोर कार्यवाही की जावेगी। समाज में भयमुक्त वातावरण बना रहे, इस हेतु पुलिस सदैव तत्पर रहेगी। 5. सामुदायिक पुलिसिंग के तहत हर थानें के ग्रामीण क्षैत्र में जन जाग्रति षिविर का आयोजन किया जावेगा, जिसमें ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर जागरूकता लाये जाने का लगातार प्रयास रहेगा। जनजाग्रति के लिए प्रेरित करता रहूंगा वर्ष 2022 में जिलें में समस्त त्यौहार एवं आयोजन सभी वर्गों के आपसी समन्वय एवं सहयोग से निर्विघ्न एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न हुये। मैं आशा करता हूं कि आने वाले समय में भी इसी तरह अलीराजपुर पुलिस को सहयोग देते रहेंगे। जिलें की उन्नति एवं विकास के लिये आवश्यक है, कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रहे, जिसके लिये पुलिस हर समय सजग रहती है, परंतु यह तभी सम्भव है, जब जिले का प्रत्येक नामगरिक पुलिस को अपेक्षित सहयोग करे। महिलाओं के प्रति संवेदनशील एवं आदरभाव रखने की अपील भी करता हूॅं तथा अपराधों मे कमी लाने के लिये जन जाग्रति अभियान के लिये सबको प्रेरित भी करता हूं। मनोज कुमार सिंह, एसपी, आलीराजपुर Post navigation पांच जिलों में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव में झाबुआ-अलीराजपुर जिले के इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी ऑडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने बीईओ को हटाया