आलीराजपुर। केजीबीवी जोबट की होस्टल अधीक्षिका और जोबट बीईओ के बीच रुपयो के लेन देने को लेकर बातचित का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद शाम होते-होते कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा एक आदेश जारी कर जोबट बीईओ प्रताप डावर को हटा दिया गया। डावर को उनकी मूल संस्था माध्यमिक विद्यालय वांझाबयड़ा भेजा गया है। कलेक्टर के आदेश में मामले की जांच के लिए संयुक्त कलेक्टर जानकी यादव को को नियुक्त किया है। उन्हें दो दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *