फिरोज खान @ अलीराजपुर मध्यप्रदेश के 5 जिलों मे आगामी दिनों मे नगरीय निकाय चुनाव होने हैं इन जिलों में धार, बड़वानी, अनुपपुर, खंडवा एंव गुना शामिल हैं .. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने झाबुआ जिले के वरिष्ठ नेता शैलेष दुबे एंव प्रवीण सुराणा तो अलीराजपुर जिले के नागरसिंह चौहान एंव किशोर शाह को जिम्मेदारी सौंपी है। शैलेष दुबे को धार जिले की नगर परिषद राजगढ़ का तो प्रवीण सुराणा को नगर परिषद सरदार पुर का प्रभारी बनाया गया है। वही अलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान को नगर पालिका बड़वानी का तो किशोर शाह को नगर परिषद मनावर का प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि इनमें से अधिकांश नेताओं जिनमें शैलेष दुबे प्रमुख है ने गुजरात विधानसभा चुनाव मे उल्लेखनीय काम किया था इसलिए पार्टी इनके अनुभवों का लाभ नगरीय निकाय चुनाव मे भी उठाना चाहती है । Post navigation हर घर जननायक-हर घर कमलनाथ कैलेंडर 2023 वितरण कार्य का शुभारंभ हुआ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक साल में कम हुए अपराध, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में हर माह टॉप-5 में मिल रही जगह