आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ बनाये रखनें के उदेश्य से अलीराजपुर पुलिस की लगातार असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है। अलीराजपुर पुलिस के द्वारा विगत 1 वर्ष के दौरान लगातार सफलतम कार्यवाही की गई है, जिससे अपराध एवं अपराधियों के हौसले पस्त हुये है। एसपी मनोज कुमार सिंह अलीराजपुर पुलिस के द्वारा पीछले 5 वर्षों की तुलनात्मक अवधि में अवैध शराब के विरूद्ध सबसे अधिक एवं प्रभावी कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी विगत वर्षों की तुलना में अधिक एवं प्रभावी कार्यवाही की गई है। प्रतिबंधात्मक धारा 110, 107/116 एवं 151 जाफौ के तहत अबतक कुल-9140 असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही की जा चुकी है। इसी प्रकार गंभीर एवं महिला अपराधों में लिप्त 12 बदमाशों का रासुका/एनएसए की कार्यवाही कर जेल भेजा गया है तथा 50 से अधिक बदमाशों पर जिलाबदर की कार्यवाही की गई है। 24 बदमाशों का लायसेंसी शस्त्र निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। कुल दर्ज अपराधों में 4.07% की कमी आई है। कुल हत्या प्रयास के दर्ज अपराधों में 4.76% की कमी आई है। डकेती के दर्ज अपराधों में 100% की कमी आई है। लूट के दर्ज अपराधों में 57.14% की कमी आई है। वाहनचोरी के दर्ज अपराधों में 11.84% की कमी आई है। कुल लघु अधिनियम में विगत वर्ष की तुलना मे कुल 77% अधिक कार्यवाही की गई है। आबकारी अधिनियम में विगत वर्ष की तुलना 86% अधिक कार्यवाही की गई है। सटटा एक्ट में विगत वर्ष की तुलना 64.91% अधिक कार्यवाही की गई है। जुआ एक्ट में विगत वर्ष की तुलना 31.81% अधिक कार्यवाही की गई है। इसी एक्ट में विगत वर्ष की तुलना 250% अधिक कार्यवाही की गई है। कुल प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत विगत वर्ष की तुलना 26% अधिक कार्यवाही की गई है। धारा 110जाफौ में विगत वर्ष की तुलना 33% अधिक कार्यवाही की गई है। धारा 107 116जाफौ में विगत वर्ष की तुलना 102% अधिक कार्यवाही की गई है। गुण्डा/निगरानी बदमाशों की चैंकिंग अभियान के तहत संपूर्ण जिले के थानों में बीते 24 घण्टें के भीतर करीबन 120 गुण्डों एवं 80 निगरानी बदमाशों को उनके निवासस्थल पर जाकर उनके गुजरबसर संबंधी जानकारी ली गई तथा वर्तमान में इनके दैनिक क्रियाकलाप संबंधी जानकारी प्राप्त की गई तथा हाजिर गुण्डा/निगरानी बदमाशों को अपराधिक गतिविधि में संलिप्त न रहने हेतु आवश्यक हिदायत दि गई है एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर बाउण्डओवर कराया गया है। गुण्डा/निगरानी सूची को संपूर्ण जिलास्तर पर पुनरीक्षण में लिया जाकर नये असामाजिक तत्वों की गुण्डा/निगरानी फाईल खोले जानें की कार्यवाही भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अलीराजपुर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपरधियों के विरूद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप कुल दर्ज अपराधों में करीबन 05 प्रतिशत की कमी परिलक्षित हुई है। साथही पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों की हर गतिविधि पर नजर रखनें हेतु संपूर्ण जिलें में लगातार अपराधियों पर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी। कानून को हाथ में लेनें वाले किसी भी असामाजिक तत्व को पुलिस द्वारा बख्शा नहीं जायेगा। Post navigation मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 सितंबर को झाबुआ – अलीराजपुर के दौरे पर, यह रहेगा कार्यक्रम.. आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा