नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परसों यानि 25 सितंबर को झाबुआ और अलीराजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। झाबुआ में दोपहर 12 बजे के आसपास वे नगर पालिका झाबुआ के भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:15 पर झाबुआ से थांदला के लिए प्रस्थान करेंगे एवं 1:30 बजे थांदला में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। 2:40 पर थांदला से प्रस्थान कर अलीराजपुर रवाना होंगे एवं उसके बाद अलीराजपुर जनसभा को संबोधित कर भोपाल रवाना होंगे। झाबुआ एवं अलीराजपुर दोनों जिलों में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज है। प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है तो भाजपा भी जोर शोर से मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियां कर रही है। Post navigation ये क्या हो रहा है बीजेपी में, पेटलावद में भाजपा की दो तस्वीरें चर्चा में; दोनो हाथों में लड्डू… पुलिस की असामाजिक तत्वों पर की जा रही है प्रभावी कार्यवाही, 200 गुण्डा/निगरानी बदमाशों की चैकिंग की गई