आलीराजपुर। आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ अलीराजपुर के दवारा विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए स्कूल अतिथि शिक्षक की लंबित मांगों को लेकर ज़ापन दिया जाएगा। अतिथि शिक्षक 14 से 15 वर्ष तक अल्प मानदेय पर शासकीय विदयालय में अपनी सेवा देते आ रहे हैं जो आज तक सरकार दवारा नियमितीकरण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए इसत्रिए आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ अलीराजपुर के जिलाध्यक्ष भिका गणावा एवं जिला मीडिया प्रभारी कमलेश चौहान ,चंद्रशेखर आजाद नगर के ब्लॉक अध्यक्ष अल्केश सोलंकी , ब्लॉक उपाध्यक्ष राकेश जमरा तथा जोबट ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश क्लेश द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चंद्रशेखर आजाद नगर एवं पुलिस थाना प्रभारी चंद्रशेखर आजाद नगर कि सहमति से आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ अलीराजपुर दवारा दिनांक 24/9/ 2022 वार शनिवार को ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें जिले के सभी स्कूल अतिथि शिक्षक बहुत बड़ी तादात में उपस्थित होंगे। Post navigation पुलिस की असामाजिक तत्वों पर की जा रही है प्रभावी कार्यवाही, 200 गुण्डा/निगरानी बदमाशों की चैकिंग की गई मुख्यमंत्री आज चंद्रशेखर आजाद नगर आएंगे, कलेक्टर एसपी ने देखी व्यवस्थाएं