आलीराजपुर लाईव ब्यूरो चीफ फिरोज खान

‌‌नगर परिषद चुनाव को लेकर कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चशै आजाद नगर भाबरा में 12 बजे पुराना थाना – राम मंदिर चोराहा पर चुनाव सभा को सम्बोधित करेंगे । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंच  पर विशेष रूप से 15 वार्डों के प्रत्याशी भी मोजुद रहेंगे । मुख्यमंत्री मंच से भाजपा वार्ड प्रत्याशी के लिए मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे । मुख्यमंत्री का   हैलीकॉप्टर करेटी मे लेंडिंग करेगा । वहां से बाय कार से अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद स्मारक भवन पहुंच कर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सीधे सभा स्थल पहुंचेंगे ।‌

कलेक्टर एसपी ने लिया जायजा‌

आलीराजपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने पुराना थाना – राम मंदिर चौराहे भाबरा मे बना सभास्थल का निरीक्षण किया । सभा स्थल पर कमीयों को दुर करने के सम्बन्ध विभाग को दिशा निर्देश भी दिए । साथ ही करेटी में हैलीपेड पहुंच कर मोका मुआयना किया व कमीयों को दुर किया ।  इस अवसर पर जिला जनपत सीईओं संस्कृति जैन , एडिशनल एसपी एस एम सैंगर थाना प्रभारी विजय देवड़ा व स्टाप मौजूद था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *