झाबुआ डेस्क। कांबिंग गश्त के दौरान हिरासत में लिए गए युवक रसिया कोहरी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। इसके बाद रविवार सुबह परिजनों ने हरीनगर पुलिस चौकी पर हंगामा कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस चौकी पर पांच थानों की पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है।