झाबुआ लाइव से दीपेश प्रजापति दीपावली को ध्यान में रखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने शहर के बाजारों में हर चौराहे पर पैदल भ्रमण कर आमजनों और व्यापारियों से शांति और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कुछ बाजारों में हाथ ठेला व्यवसाय करने वालों को निर्धारित स्थान पर ठेला गाड़ी खड़ी करने की समझाइश दी। कुछ वाहन चालकों को निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्क में खड़े करने की बात कही। एसडीओपी बबीता बामनीया ने आम जनों से और व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि शांति और भाईचारे से आने वाले त्योहारों को मनाए तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। वहीं पर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने कई वाहन चालकों को निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क में खड़े करने की बात कही, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था अवरूद्ध ना हो और आम जनों को पैदल चलने में परेशानी ना हो। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के बस स्टैंड थांदला गेट बाबेल चौराहा मेन बाजारों में पैदल चलते हुए निरीक्षण किया और व्यापारियों और आम जनों से आपसी तालमेल बनाकर भाईचारे से त्योहार मनाने की समझाइश दी। इस अवसर पर तहसीलदार आशीष राठौर ,एसडीओपी बबीता बामनीया ,नगर पालिका प्रभारी सीएमओ ,थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया के संयुक्त तत्वाधान में नगर भ्रमण किया गया। Post navigation जिला पंचायत के नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव ने किया पदभार ग्रहण, शासकीय योजनाओं का हितग्राहियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले यह रहेगी प्राथमिकता मुझे पेटलावद में काम करने में बहुत आनंद आया, जनता से काफी सहयोग मिला, हमेशा याद आएगा पेटलावद: SDM IAS शिशिर गेमावत