नवनीत त्रिवेदी / गगन पांचाल-कल्याणपुरा झाबुआ के पुलिस कप्तान अगम जैन आज सुबह की सैर पर कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुलवानिया की पहाड़ियों पर पहुंचे। आपके साथ थाना कल्याणपुरा का स्टाफ भी मौजूद था। जैन ने सुदूर ग्रामीण अंचल में निवासरत ग्रामीण जनों से चर्चा की एवं नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताकर नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। साथ ही यह भी समझाइश दी की दो पहिया वाहन से जब भी निकले तो हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। हेलमेट सुरक्षा कवच है जो किसी भी अनहोनी दुर्घटना में आपकी जान बचाता है। विदित है कि जैन रोज सुबह की सैर पर किसी भी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुदूर अंचलों में जा रहे हैं एवं नशा मुक्ति का संकल्प लगातार ग्रामीण अंचलों में दिला रहे हैं। Post navigation खेत में पुलिस ने दी दबिश, अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती पकड़ी 2 बाइक की भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल