जितेंद्र वर्मा, जोबट मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे माननीय मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 11 सितंबर को जोबट अनुभाग के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्रों से संबंधित शिकायत निवारण शिविर का आयोजन जोबट मुख्यालय पर किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह द्वारा आवेदनकर्ताओं को समक्ष सुना जाकर उनकी शिकायतों का निराकरण किया गया। शिविर में सीएम हेल्पलाइन, शस्त्र लाइसेंस, ऑनलाइन फ्रॉड एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में कुल 19 शिकायतकर्ताओं से पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर द्वारा चर्चा की गई। इनमें से 8 सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं ने संतुष्ट होकर अपनी शिकायतें बंद कराईं। कुल प्राप्त 19 आवेदनों में से 12 का मौके पर ही संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराया गया। जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर के दौरान उपस्थित जनसमूह को पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर द्वारा वर्तमान में मोबाइल के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपाय तथा सतर्क रहने के संबंध में आवश्यक समझाइश दी गई। साथ ही यातायात नियमों के पालन के प्रति भी सतर्कता एवं जागरूकता अपनाने हेतु समझाया गया। शिविर के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट आशुतोष पटेल, थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, थाना प्रभारी आजादनगर निरीक्षक शिवराम तरोले, थाना प्रभारी उदयगढ़ निरीक्षक ब्रजभूषण हीरवे, थाना प्रभारी नानपुर निरीक्षक राजेश डावर, थाना प्रभारी बोरी निरीक्षक नेपालसिंह चौहान तथा थाना प्रभारी आंबुआ उप-निरीक्षक मोहन डावर उपस्थित रहे। Post navigation बैंक खाते से 99,700 रुपए गायब, साइबर फ्रॉड की शिकायत हनुमान गंज में खुलेआम बिक रही शराब, रहवासियों ने एसडीएम से की शिकायत