नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ अब से कुछ देर पहले शहर के भंडारी पेट्रोल पंप के सामने किसी पुलिसकर्मी के व्यक्तिगत वाहन का सड़क पर खेल रहे बच्चे को बचाने के कारण विद्युत पोल टकराना हुआ, इसके बाद वहां मौजूद कुछ उपद्रवी लोगों ने वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी की सरेआम पिटाई की, एवं दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर भी हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया, सूचना मिलने पर पुलिस कोतवाली झाबुआ का बल जब घटनास्थल पर पहुंचा एवं बल का नेतृत्व कर रहे उप निरीक्षक श्यामसिंह कुमावत ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया तो भीड़ में मौजूद कुछ लोगों उनसे भी बदतमीजी की, अंततः पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे एवं स्थिति को काबू में किया, खबर लिखे जाने तक किसी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश जारी है। Post navigation पेटलावद में चल रहा था फर्जी वोटर आईडी और आधार कार्ड का कारखाना; ऐसे हुआ पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा … ईसाई बन चुके पादरियो को एसटी सूची से हटाने एव धर्मान्तरण बद किये जाने की ज्ञापन सौपकर की मांग