झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने संसद में कांग्रेस के 25 सांसदो के निलंबन के विरोध स्थानीय आजाद चोक पर रविवार कोे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया । कांग्रेस द्वारा देश के प्रधानमंत्री का इस तरह किये अपमान के विरोध स्वरुप दहन करने वाले के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग को लेकर थाना थांदला पर एसडीओपी रावत एवं थाना प्रभारी करणीसिंह शक्तावत की अनुपस्थिति मे तिवारी को आवेदन दिया। आवेदन देने हेतु भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजयुमो जिला महामंत्री अमित शाहजी, भाजयुमो जिला मंत्री अंकित भंसाली, मंडल अध्यक्ष सुरेश बिलवाल, सरपंच नरसिंह भाभर, कमलेश वसुनिया, अरविन्द रुनवाल,रोहित वेरागी समेत बड़ी सख्या मे भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। Post navigation सावन माह मे घर घर जाकर कर रहे संगीतमय रामयण का पाठ कावड़ यात्रियों का किया पुष्पवर्षा से स्वागत