बामनिया। नगर में रविवार कङ्क्ष महिलाओं ने शुभ मुर्हूत में पीपल के वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं घर की सुख-शांति की कामना कङ्क्ष लेकर दशामाता की पूजा की। महिलाएं सउलह श्रंगार कर पूजा की थाल सजाकर घर से निकली।1

पीपल के वृक्ष पर कुमकुम, अक्षत, गुलाल, अबीर, दही, कच्चा सूत, लच्छे, मिठाई व जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की। महिलाओं ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित व श्री राम मंदिर स्थित पीपल के पेड़ की पूजा कर दशामाता की कथा का श्रवण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *