झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
प्रचार के अंतिम दिन दिलीप डामोर ने स्थानीय जनता के साथ विशाल रैली निकाली। उनकी रैली में महिलाओं एवं युवा कार्यकर्ता हाथ मे कोई झंडा या तख्ती के बजाय पीपल की डालियां हाथों में लिए निकले। हुंकार रैली पुरानी मंडी से नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए जवाहर मार्ग स्थित मठवाले कुएं पर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई, जहां स्थानीय वक्ताओं ने मंदसौर विधायक जगदीश देवडिया द्वारा कांग्रेस से सांठगांठ के आरोपों का खंडन करते हुए उन पर आरोप लगाए की जब मंदसौर में किसान मारे जा रहे थे, दुकाने जल रही थी तब वे कौन सी नींद में सो रहे थे साथ ही स्थानीय नेता पर भी वक्ताओं ने तीखे कटाक्ष किए। सभा को अध्यक्ष पद प्रत्याशी दिलीप डामर, राजेश वैध, हितेश आचार्य, चंद्रकांत पालरेचा समेत वक्ताओं ने संबोधित किया। आभार वार्ड १४ के निर्दलीय प्रत्याशी जावेद खान ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *