झाबुआ 19 को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार 17 मई शाम 5 बजे थम जाएगा, इस लिहाज से मात्र सात दिन शेष है। प्रचार अभियान के अंतिम सप्ताह में कांग्रेस व भाजपा दोनों इलाके में स्टार प्रचारकों को लाने के लिए जोर लगा रही है। 13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रतलाम में ही दोपहर 2.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी। इसी तरह से 15 मई को मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में अलीराजपुर जिले के आम्बुआ व झाबुआ जिले के पेटलावद में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम तय किए जा चुके हैं, लेकिन भाजपा शिवराजसिंह चौहान व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की सभाएं भी इलाके में चाहती है। लेकिन दोनों के फिलहाल कार्यक्रम तय नहीं हो पाए हैं। ) Post navigation लोकसभा चुनाव 2019, हार्दिक पटेल बोले- युवा भाजपा से नाराज, मोदी को गुजरात भेजने का समय तीन गैस सिलेंडर फटने से मितेश इंटरनेशनल प्लांट में लगी आग, आसपास के गांवों को करवाया खाली