अलीराजपुर Live के लिए ” फिरोज खान ” बबलू ” की रिपोर्ट । सभी अटकलो को विराम देते हुए पीएम मोदी बारिश के ताजा दोर मे भी अलीराजपुर जिले के आजादनगर पहुंच रहे है । वे दिल्ली से उनके विशेष विमान से उड चुके है ओर 12 बजकर 15 मिनट पर इंदोर लेंड करेंगे ओर वहा से भारतीय वायुसेना के एम -7 हैलीकॉप्टर से आजादनगर से 7 किमी दूर करेटी हैलेपेड के लिए उडकर करीब 1 बजकर 10 मिनट पर लेंड करेगे । यहा से वे सीधे आजादनगर जायेगे ओर आजाद कुटिया मे आजाद को नमन करेगे ओर उसके पश्चात करीब 2 बजकर 10 मिनट पर सभा को संबोधित करने पहुंचेगे । मंच पर करीब 55 मिनट बिताने के बाद पीएम रवाना हो जायेगे । Post navigation यह कैसी छुट्टी ! पहले अवकाश घोषित किया अब बच्चो को छोडकर छुट्टी रद्द विश्व आदिवासी दिवस पर निकली रैली में जमकर थिरके युवा