मयंक गोयल @ राणापुर राणापुर पुलिस थाने पर एक दर्जन नामजद ओर शेष अज्ञात नामो के खिलाफ अवैध रुप से रास्ता रोकने के आरोप मे एफआईआर दर्ज की गयी है यह एफआईआर पीएम आवास घोटाले सहित बन पंचायत मे गडबडी की जांच की मांग कर रहे बन गांव के युवाओ ओर ग्रामीणो के विरुध की गयी है । गौरतलब है कि बन के ग्रामीणो ने सरपंच सचिव पर पीएम आवास सहित शोचालय ओर रोड निर्माण कागज पर कर लाखो रुपये हड़पने का आरोप लगाकर सरपंच ओर जिम्मेदार अधिकारियो पर कारवाई की मांग करते हुऐ दिनांक 4 अक्टूबर को झाबुआ – कुक्षी स्टेट हाइवे पर राणापुर थाने के भुतखेडी के समीप टोल बैरियर पर करीब 1 घंटे से अधिक समय तक चक्काजाम किया था इस पर एक निजी बस के चालक की शिकायत पर राणापुर पुलिस ने 4 अक्टूबर को ही एफआईआर दर्ज कर ली थी । Post navigation बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष लोढ़ा को जेल होने पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने किया पदमुक्त बाइक से जा रहे बैंक मैनेजर के साथ चार लुटेरों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम, हजारों रुपए-मोबाइल-बैंक दस्तावेज लेकर भागे