भूपेंद्र नायक, पिटोल विश्व आदिवासी दिवस पर आज पिटोल नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे तीर कमान आदि हथियारों के साथ दोपहर 2 बजे स्थानीय खेल मैदान पर एकत्रीकरण करने के बाद पिटोल बाजार मेंआदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों के सामाजिक लोगों के साथ ढोलबाजों पर नाचते हुए शांतिपूर्ण तरीके से भव्य जुलुश निकाले और उनका समापन पिटोल बस स्टैंड पर करके झाबुआ शामिल होने के लिए प्रस्थान कर गए! पुलिस व्यवस्था रही चाक चौबंद रक्षाबंधन और विश्व आदिवासी दिवस के के कारण पिटोल बाजार में भीड़ के कारण आदिवासी दिवस पर जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने के लिए पिटोल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक बगल के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने सराहनीय भूमिका निभाकर यह त्यौहार पूर्ण कराया! Post navigation आदिवासी छात्राओं की व्यथा और रसोइयों की पीड़ा, छात्रावास की रसाइयों को 13 महीने से वेतन का इंतजार, छात्राओं से कराई जा रही सफाई पिटोल के कन्या शिक्षा परिसर में सुविधाओं की कमी, विधायक ने किया दौरा