भूपेंद्र नायक@पिटोल विगत काफी समय से पिटोल क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठित कर नई ऊर्जा भरने के लिए प्रयास किए जा रहे थे परंतु किसी कारणवश यह कार्य नहीं हो पा रहा था। इस हेतु भाजपा संगठन के उच्च पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नायक की सहमति से पिटोल के युवा नेता व भाजपा के मंडल महामंत्री दिनेश मेवाड़ को मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। उन्हें कहा गया कि आने वाले पंचायत चुनाव में एवं संगठन के कार्य को सभी कार्यकर्ताओं के साथ संगठित होकर भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाएं एवं सरकार द्वारा संचालित जन हितेषी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचा कर उनको क्रियान्वित कराएं। पिटोल भाजपा मंडल ने शनिवार को वृक्षारोपण एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर मरीजों को बिस्किट एवं फल वितरण किए। मेवाड़ द्वारा आज पिटोल पुलिस चौकी परिसर में वृक्षारोपण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बिस्किट एवं फल का वितरण किया। इस अवसर पर जगदीश बड़दवाल, महेंद्र सिंह ठाकुर, मेगजी भाई अमलियार, जनपद सदस्य बलवंत मेड़ा, सरपंच जुवान सिंह गुंडिया, तानसिंह वसुनिया, विनोद भाई गाबा, मकन सिंह गुंडिया, सुमेर बबेरिया, प्रतीक शाह, धर्मेंद नायक, बदन नायक, विक्रम नायक, पूर्व सरपंच कसना भाई, बबेरिया धूलू भाई गणावा, कमल बबेरिया, गम्मू सिंह भाबोर, शैतान बिलवाल, सामजीभाई, नरहिंग भाई बावड़ी, युवा मोर्चा से अतुल चौहान, संदीप शर्मा, हुसैन बोहरा, अंकुर पंचाल, जयसिंह गुडिया, कल्पित मेवाड़ मौजूद थे। Post navigation पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की जन्म जयंती पर करोना योद्धाओं का किया सम्मान व मरीजों को फल-बिस्किट का किया वितरण भाजपा युवा मोर्चा में पिटोल के तीन युवाओं को मिली जिम्मेदारियां