आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

पुलिस अब तक पिछली चोरियों का खुलासा नहीं कर पा रही है और नगर में हाट बाजार दुकान लगाने वालो से अवैध वसूली की जा रही है। आज़ाद नगर पुलिस इन दीनों फिर अवैध वसूली करती नजर आ रही है। यह वही है जिसे कुछ महीने पहले थाना प्रभारी द्वारा हटाया गया था। लेकिन अब ऐसा लगता है कि अपने खुद के हित साधने के लिए एक बार फिर इसी को जिम्मा सौंप दिया गया है।

बाजार में लगने वाले हाथ ठेले और अन्य दुकानों से यह जवान 50-50 रुपए वसूलता है। अब तो दुकानदार भी खुलकर कहने लगे हैं कि हमसे हर बार वसूली की जा रही है। पुलिस का रोब जमाते हुए अवैध वसूली करता था। शिकायत के बाद इसे हटा दिया गया था लेकिन एक बार फिर से बाजार में उतार दिया गया है। सूत्र बताते है कि रोजाना और साप्ताहिक हाट बाजार के दिन भी यह वसूली करता देखा जा रहा है। इसके अलावा रोजाना वाहनों का बाइक से पीछा कर उन्हें रोक अवैध वसूली की जा रही है। सवाल उठता है कि जिस पुलिस को चोर, उचक्को, डकैतों को पकड़ना है वह छोटे मोटे व्यापारियों से वसूली कैसे कर सकती है।