जितेंद्र वर्मा, जोबट

नगर परिषद जोबट में अब विकास नहीं, बल्कि विवाद की गूंज सुनाई दे रही है! वार्ड नंबर 08 की पार्षद श्रीमती खुशबू बघेल ने सीधे-सीधे नगर परिषद के इंजीनियर पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग ठोक दी है।

नगर परिषद जोबट के वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद श्रीमती खुशबू बघेल ने नगर परिषद के उपयंत्री (इंजीनियर) को पद से हटाने की मांग करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है।

शिकायत पत्र में पार्षद ने आरोप लगाया है कि वार्ड में विकास कार्यों की लगातार अनदेखी की जा रही है। पानी की टंकी निर्माण, शौचालय निर्माण तथा बिजली के खंभे लगाने जैसे आवश्यक कार्य प्रस्तावित होने के बावजूद अब तक प्रारंभ नहीं किए गए हैं,एंव मुख्य मार्ग बाग रोड पर स्थीत रसीद भंगार वाले के समीप पूराना पूल जिसका नव-निर्माण किया जाना था, किन्तु उस पर भी आर०सी०सी कोट चडा कर खाना पूर्ति की गई, जिससे वहा आये दिन आम जनता को दुर्घटना का सामना करना पड़ा रहा जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है,पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित इंजीनियर द्वारा कार्यों के प्रति लापरवाही बरती जा रही है, जिससे न केवल वार्ड बल्कि पूरे नगर में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं,पार्षद ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है।

अब बड़ा सवाल,क्या होगा इंजीनियर पर एक्शन?कब पूरे होंगे अधूरे काम?पार्षद ने प्रशासन से साफ कहा “जल्द कार्रवाई करो, वरना जनता का गुस्सा और बढ़ेगा!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *