राज सरतलिया, पारा भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने भाजपा मंडल पारा के अध्यक्ष युवा नेता सज्जनसिंह अमलियार की अनुशंसा पर पारा मण्डल कार्यकारिणी घोषणा कर दी है जिसमे वरिष्ठ सदस्यों के साथ कई युवाओं को मौका दिया गया है। नवीन मीडिया प्रभारी राजा सरतालिया ने बताया कि अध्यक्ष अमलियार ने पारा मण्डल में आने वाले सभी क्षेत्र के लोगो को महत्व देते पारा से रोमिराज सेन तथा आम्बा के अर्जुन बबेरिया को महामंत्री नियुक्त किया है। वहीं चूड़ेली से बसंत परमार, रेहन्दा से सीजन वसुनिया, बालोला से छगन सिंह सोलंकी, दौलतपुरा से जुवानसिंह चौहान तथा पिथनपुर से रतनी बाई भूरिया और दिलीप डावर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।वखतपुरा, बावड़ी, रातिमाली, लखपुरा, खरड़ू बड़ी तथा सागिया से क्रमशः सतीश परमार, वेस्ता जमरा, राजेश सिसौदिया, भारत बारिया, दिनेश पारगी तथा मड़ी बाई वास्केल को मंत्री बनाया गया है।वखतपुरा के पप्पू डामोर को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। पारा के किशन पांचाल को कोषाध्यक्ष तथा राजा सरतालिया को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है वहीं आई टी सेल का प्रभार ग्राम आम्बा के राधे पचाया को सौपा गया है। Post navigation गुरुदेव के 85वे जन्मदिन पर परिषद ने कम्बलों का किया वितरण ओर कबूतर अचानक तड़प तड़प कर मर गया