राज सरतालिया @पारा

बर्ड फ्लू की दहशत अब पारा क्षेत्र में पारा के नज़दीक रातीमाली ग्राम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कुछ ही दूरी पर मोहनखेड़ा मार्ग पर एक कबूतर तड़प तड़प कर मर गया। कबूतर को प्रत्यक्षदर्शियों ने तड़पते हुए देखा। यह घटना को देखते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने पशु चिकित्सकों को सूचना कर मौके पर बुलाया और वह इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और मर्त कबूतर को जांच के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *