राज सरतलिया, पारा

जैन समाज ने पुण्य सम्राट जयंतसेन सुरेश्वर महाराज साहब का जन्मदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ मनाया अल सुबह भक्ताम्बर, गुरुगुण इक्कीशा का पाठ किया ।


इस के बाद परिषद के सदस्यो के द्वरा जय करो के साथ प्रभात फेरी निकली फिर लाभार्थियों परिवार ने जिन मंदिर में विभिन्न पूजा की गई उस के पश्चात समाज जनों ने गुरुदेव के चित्र के साथ जन्मोत्सव की शोभायात्रा, विभिन्न मार्गों से निकाली गुरुदेव के चित्र के समक्ष प्रत्येक समाजजनों ने गहुली बनाई गुरु ज्ञान मंदिर में पहुंचने के बाद गुणानुवाद सभा का आयोजन हुआ, सर्वप्रथम गुरु वंदन राजेंद्र कोठारी ने कराया, छोटे बालक लक्ष्य काकरिया, बालिका चहिती कोठारी ने गुरु भक्ति गीत गाया , समाज के अध्यक्ष प्रकाश तलेसरा महामंत्री प्रकाश छाजेड़,विभाष जैन विनीत नाहटा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। बेला भंडारी पलक पोखरना,निता डूंगरवाल अवि भंडारी ने भी गुरु भक्ति गीत गाया, लाभर्थियों के द्वारा गुरुदेव की आरती उतारी गई वहीं परिषद के अध्यक्ष दिलीप कोठारी, सुभाष काकरिया राजेंद्र पगारिया चंचल काठेड़, राजमल पोखरना, पंकज भंडारी मनोज कोठारी, ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर जा कर जन्मदिन के उपलक्ष्य मैं कम्बलों का वितरण किया। रात्रि को महिला परिषद के द्वारा चोविषि का आयोजन किया गया एवं प्रत्येक घर पर पांच दीपक लगाएं गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *